khabar abhi tak

क्रूरता : बेजुबान को जला कर मार डाला, देखें वीडियो



क्राइस्टचर्च स्कूल के पास की घटना, एनीमल लवर घटनास्थल पर पहुंचे

जबलपुर। क्राइस्टचर्च स्कूल के पास एक बेजुबान डॉग को जलाकर मार डाला गया है। घटनास्थल पर अधजले शव को छोड़कर अज्ञात गायब हो गए हैं। इसकी खबर लगते मौके पर एनीमल लवर्स पहुंचे हैं, जिन्होंने इसे क्रूरता की पराकाष्टा बताई है। एनीमल लवर्स इस मामले में निजी तौर पर छानबीन कर रहे हैं ताकि यह कृत्य सामने आ सके। इस आशय का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डॉग का जला हुआ शव दिखाई दे रहा है। लवर्स का कहना है कि यह घटना दो-तीन पुरानी प्रतीत हो रही है। शहर में हुई बारिश की वजह से शव डीकंपोज होने लगा है। इनका कहना था कि पुलिस में रिपोर्ट कर बॉडी का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। एनीमल लवर्स प्रशांत दास का कहना है कि वेटरनरी में उनकी सुनवाई नहीं होती है। पुलिस भी प्राथमिकी लेकर शांत हो जाती है। फिलहाल, इस मामले में वे जन सहयोग से इस क्रूरतापूर्ण हादसे के आरोपी तक पहुंचेगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak