khabar abhi tak

संतों ने ' सोने की झाड़ू ' से बुहारी सड़क, तब निकली जगन्नाथ जी की रथयात्रा


फुहारा हुआ भक्तिमय, महाआरती में सम्मिलित हुए साधु-संत

जबलपुर। फुहारे से लेकर कमानिया तक शुक्रवार को माहौल भक्तिमय बन गया, जब संतों ने सोने की झाड़ू से सड़क साफ की। तदोपरांत स्वामी जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा नरसिंह पीठाधीश्वर जगद्गुरु नरसिंह दास महाराज, दंडी स्वामी प्यारेनंद महाराज, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरनंद गिरी महाराज,  महामंडलेश्वर राधेचैतन्य महाराज, स्वामी पगलानंद महाराज, स्वामी मुकुंद दास महाराज, स्वामी चंद्रशेखरनंद महाराज, पं रोहित दुबे, योगी राजेश दास महाराज, पं वासुदेव शास्त्री, पं संतोष शास्त्री की अगुवाई में निकाली गई। इस दौरान 11 रथों की एक साथ 5 महाआरती की गई। स्वागत समिति के शरद अग्रवाल ने बताया कि खिचड़ी का महाभोग मीठा भात भक्तों में वितरित किया गया। रथयात्रा में जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक साहू समाज, हनुमानताल बंगाली क्लब, विट्ठल रघुराई मंदिर सहित कई मंदिरों के रथ एक साथ निकाले। यात्रा में बैंड बाजा, दुलदुल घोड़ी झांकियां शामिल थीं। इस दौरान स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं नर्मदा महाआरती, गौरीघाट के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र सराफ, मुकेश साहू, हरीश साहू, विनोद दीवान, श्याम मनोहर पटेल, शोभाराम गोटिया, मनोज नामदेव उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak