khabar abhi tak

बलिदान दिवस पर आज होगी मैराथन दौड़

भंवरताल वीरांगना रानीदुर्गावती की प्रतिमा स्थल से होगी शुरूआत

जबलपुर। गोंडवाना की शान, संस्कारधानी की पहचान वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस पर नगर निगम एवं रानी दुर्गावती रक्षा अभियान समिति मित्र संघ.मिलन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बैठक में इस कार्यक्रम को पूर्ण गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश दिए। धावक दल वहां से मशाल लेकर समाधि स्थल से तकरीबन 19 किण्मीण् की दूरी तय करते हुए भंवरताल स्थित वीरांगना दुर्गावती की विशालकाय प्रतिमा के समक्ष पहुंचेंगे। यहां पर जनप्रतिनिधि मशाल ग्रहण कर प्रतिमा स्थल के समक्ष स्थापित करेंगे। बैठक मेयर इन काउंसिल के सदस्य विवेकराम सोनकर, अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, खेल अधिकारी राकेश तिवारी, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak