khabar abhi tak

निगम ने ढाई साल में 500 करोड़ की बनाई सड़क-नाली


75 करोड़ से किया गार्डन विकसित

जबलपुर। शहर की सड़कों के निर्माण, सौन्दर्यीकरण और अन्य अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो को ढाई वर्ष के कार्यकाल में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विशेष प्राथमिकता दी है। निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब उद्यान विभाग के लिए 75 करोड़ रूपये की राशि से 136 कार्य हुए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 51 उद्यानों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य हो चुके हैं। महापौर ने बताय कि 1 लाख पौधे, लैंड स्कैपिंग, ग्रीनवॉल, 50 फब्बारे सहित सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए 11 करोड़ रूपये के कार्य शुरू हो चुके हैं। हरियाली लाने और पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए 10 करोड़ की लागत से एक दिन में 11 लाख पौधारोपण कार्य के लिए कार्यादेश जारी किया है। इन्होनेें बताया कि प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक्स लगाए गए हैं। सिविक सेंटर पार्क के भीतर पहला भारत माता मंदिर बनाया जा रहा है। 

पत्रवार्ता में महापौर श्री अन्नू ने बताया कि नगर निगम के लोककर्म विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री अद्योसंरचना मद में 26 करोड़ 32 लाख 92 हजार, कायाकल्प मद में 70 करोड़ 53 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अद्योसंरचना मद में 40 करोड़ 15 लाख 77 हजार, संजीवनी क्लीनिक मद में 10 करोड़ 56 लाख 91 हजार, एक्यूआई मद में 21 करोड़ 91 लाख 42 हजार, एसडीएमएफ मद से 4 करोड़ 84 लाख 76 हजार, महापौर मद 10 करोड़ 12 लाख 99 हजार, अध्यक्ष मद में 5 करोड़ 83 लाख 88 हजार, पार्षद मद में 1 अरब 75 करोड़ 45 लाख 86 हजार और निगम मद में 1 अरब 17 करोड़ 87 लाखए 38 हजार रूपये कुल लगभग 5 अरब रूपये के कार्य कराये जा चुके हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak