khabar abhi tak

पहले से बेहतर ड्रेनेज सिस्टम होगा सिविल लाइन सड़क में


लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया

जबलपुर। सिविल लाइन में बन रही व्हाइट टॉपिंग सड़क के निर्माण के साथ ही वहां स्टैंप क्रॉन्किट के फुटपाथ और पहले से बेहतर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जायेगा जिससे सड़क या उसके किनारे के घरों की पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने सिविल लाइन में चल रहे व्हाइट टॉपिंग के कार्य के निरीक्षण के दौरान कही।


श्री सिंह ने बताया व्हाइट टॉपिंग पद्धति से बनने वाली सड़के अत्याधुनिक तकनीक के साथ बनाई जाती है जो 15 से 20 वर्षो तक चलने वाली होती है जो अपने आप में किसी भी बड़े महानगर  की चुनिंदा सड़को पर बनाए जाते है जिसे आधुनिक रूप से डिजाइन किया जाता है सड़को की गुणवत्ता बेहतर होती है साथ ही लंबे समय तक सड़के बिना मेंटनेंश के चलती है इस हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पद्धति को अपनाते हुए सड़को का निर्माण कराने का निर्णय किया और जबलपुर की कुछ सड़के इस पद्धति से बनाई जा रही जिसमे सिविल लाइन में बनने वाली सड़क भी शामिल है इस सड़क में  सड़क निर्माण के साथ ही स्टैंप क्रॉन्किट के फुटपाथ और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम हेतु नाली का निर्माण भी किया जाएगा।

श्री सिंह ने बताया वर्तमान में सड़क के साथ बने फुटपाथ जो सड़क से ऊंच है जिससे वर्षाकाल का जल नही निकल पता है और सड़को पर ही पानी रहता है लेकिन अब व्हाइट टॉपिंग की सड़क बनने के बाद फुटपाथ और घरों के बीच का जो हिस्सा है उसमे तय मानक के अनुरूप ही ड्रेनेज सिस्टम बनाया जायेगा जिससे सड़को और घरों के जल की निकासी बेहतर ढंग से हो सके। श्री सिंह ने बताया इस सड़क के बड़े हिस्से में एक ओर ड्रेनेज सिस्टम नही है और वर्षा जल की निकासी सड़क को क्रॉस करके की जाती है लेकिन अब सड़क निर्माण के साथ ही दोनो ओर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जायेगा साथ ही हर घर के सामने ग्रिल (जाली) लगाई जाएगी जिससे घरों के जल की निकासी सुचारू हो सकेगी।

श्री सिंह ने कहा लोक निर्माण विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर निर्माण कार्यों को कराया जा रहा जिससे किसी भी क्षेत्र का बेहतर और सुव्यवस्थित विकास हो सके इसमें हमारी प्राथमिकता जनता को मिलने वाली सुविधा होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak