khabar abhi tak

JABALPUR- 100 हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा मध्य भारत का सबसे आकर्षक जंगल सफारी :- राकेश सिंह

 

CM मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र में होगा पर्यटनी विकास

लोक निर्माण मंत्री ने किया ठाकुर ताल का निरीक्षण

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज मदन महल की पहाड़ियों में स्थित ठाकुरताल व आसपास के वन क्षेत्रों का भ्रमण कर पर्यटन के अदभुद केंद्र की विकास योजना पर बृहद चर्चा की। निरीक्षण के दौरान वन्य जीवों तथा वन्य क्षेत्र के गहन अध्यन तथा वन पर्यावरण और जन सामान्य के बीच तादात्म्य के प्रखर हिमायती तथा पर्यटनी विकास में जिनकी विशेष भूमिका रहेगी ऐसे मुख्य वन संरक्षक श्री कमल अरोरा एवम वन मंडल अधिकारी श्री ऋषि मिश्रा उपस्थित थे।

मंत्री श्री राकेश सिंह ने ठाकुर ताल के निरीक्षण के बाद कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में बर्षाकालीन प्राकृतिक सुन्दरता की छटा जबलपुर स्थित इस जंगल सफारी में मिलेगी। इस संपूर्ण क्षेत्र को प्राकृतिक सौंदर्य को क्षति पहुंचाए बिना ऐसे नैसर्गिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा , जहां प्रकृति का सौंदर्य मन को शान्ति तथा साहसिक एडवेंचर का सम्मिलित स्वरूप होगा।

*ठाकुरताल किसी अचंभे से कम नहीं*  :- जो जमीन तल से लगभग 70 फिट पर है परंतु जिसमें गर्मियों में भी स्वच्छ जल सदैव रहता है । ठाकुरताल के चारों तरफ प्राकृतिक वाकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा।

*वीरांगना मां रानी दुर्गावती के द्वारा बनाया गया हवन कुंड है यहां* :-  इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना इसे विकसित किया जाएगा। लगभग 250 हेक्टेयर में फैले इस जंगल के 100 हेक्टेयर में से ही एक स्थान चिकनी घटिया पर जमीन तल से लगभग 130 फिट ऊंचाई पर अदभुद व्यू प्वाइंट होगा , जहां से पर्यटक संग्रामसागर , मदनमहल का किला , बाजनामठ  सहित शहर के बड़े हिस्से का सुंदर दृश्य देख सकेंगे ।

वॉच टॉवर के आसपास बिखरी हुई चट्टानों के बीच अनेकों व्यू स्पॉट होंगे , जहां बैठकर पर्यटक अदभुद नजारा देख सकेंगे ।

*साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में भी विकसित करेंगे* :- चिकनी घटिया के नजदीक से संग्राम सागर के दोनों तरफ के पहाड़ों के बीच जिप लाईन डाली जाएगी जिसके माध्यम से एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी तक पर्यटक पहुंच सकेंगे । मदन महल की चट्टानों पर ट्रैकिंग हेतु वे सभी सुविधाएं बनाई जाएगी , जो बाहर से आने वाले पर्यटकों तथा ट्रैकिंग हेतु आकर्षण का केंद्र होंगी ।

पर्यटकों की सुविधा हेतु कैफेटेरिया , वायो टॉयलेट के निर्माण हेतु भी योजना बनाई जाएगी, ताकि पर्यटक अधिक समय यहां व्यतीत कर सके ।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि वे डुमना नेचर रिजर्व को लाए ही इसलिए थे कि वहां टाईगर सफारी बन सके परन्तु माननीय न्यायालय की रोक के उपरांत अब ठाकुरताल के पास ही जू व रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा, इस संबध ने माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा हुई है परिणाम स्वरूप अब यहां लायन टाइगर और लेपर्ड एक ही स्थान पर विचरण करते हुए पर्यटकों को देखने मिलेंगे।

यहां बर्ड हेवन के रूप में विकसित करने की असीम संभावनाएं है , यहां अनेकों प्रजातियों के दुर्लभ पक्षी यहां पाए जाते है।

*फॉरेस्ट बाथिंग थेरेपी* 

श्री सिंह ने कहा यह इतना सुंदर प्राकृतिक स्थल है यह फॉरेस्ट बाथिंग थेरेपी का एक बड़ा केंद्र यह क्षेत्र बनेगा।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा संग्राम सागर से इसे जोड़ने एक पाथवे बनाया जायेगा, जो सीधे चिकनी घटिया के वॉच टॉवर से इसे जोड़ेगा।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा पर्यटन के अलग अलग फ्लेवर्स के लिए लोग अलग अलग स्थल पर जाते है परंतु ठाकुरताल का यह वन क्षेत्र ऐसा है जिसमे वाइल्ड लाइफ टूरिज्म, इको टूरिज्म तथा एडवेंचर टूरिज्म के सभी फ्लेवर एक साथ मिलेंगे जो इसे पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि प्रारंभ से ही मेरा मानना है कि जबलपुर एक टूरिज्म हब है जिसमे ठाकुरताल व वन क्षेत्र जुड़ने के बाद यह एमीनेंट टूरिस्ट हब के रूप में विकसित होगा और जबलपुर सहित सम्पूर्ण महाकोशल के लिए एक बड़ी सौगात 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak