khabar abhi tak

प्लेटिना के शौकीन थे दो चोर, पुलिस ने जब्त की तीन बाइक, देखें वीडियो

जबलपुर। वाहन चैकिंग में पुलिस के हत्थे दो ऐसे चोर पकड़ाए हैं, जिन्हें प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी करने का शौक था। इन्होंने दो बाइक सहित अन्य एक बाइक चोरी की है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बाइ क बरामद कर ली है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि गोकुलदास धर्मशाला के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक लड़का काले रंग की प्लेटिना बिना नम्बर की मोटर साइकिल लिये मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम इंद्र कुमार विश्वकर्मा, रांझी बताया। मोटर साइकिल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास में न होना बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि प्लेटिना मोटर साइकिल को 2 साल पहले बरेला के पास बम्हनी तिराहे से चोरी किया था। इसी तरह डायल 100 को मालगोदाम चौक के पास रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न 06 के बाहर एक 14-15 साल का लड़का प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमाक एमपी 20 एनएच 0224 चलाते हुये मिला।  जिसने पुलिस को वह मोटरसाइकिल चोरी की होना बताया। उसने पुलिस को बताया कि बड़ा पत्थर शराब दुकान के पीछे से प्लेटिना मोटर साइकिल चोरी की है। 8 दिन पहले बड़ा पत्थर सरस्वती स्कूल के पास से एक टीवीएस एक्सेल क्रमांक एमपी 20 एसएन 1027 को चोरी करके पाटबाबा के पास स्थित कर्मचारी क्वार्टर के पास झाड़ियो में छुपा कर रखी है। पुलिस ने बताए ठिकाने से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak