khabar abhi tak

अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, किसान की मौत,

 


सिवनी। कुरई स्थित घाट कोहका गांव में आज दोपहर 12 बजे के लगभग मोटर साइकल अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। जिससे मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए, वहीं किसान के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

                                  पुलिस अधिकारियों के अनुासर घाट कोहका गांव निवासी रामप्रसाद सिरसाम उम्र 35 वर्ष पेशे से किसान रहा। रामप्रसाद आज दोपहर 12 बजे के लगभग मोटर साइकल से बादलपुर से कुरई जाने के लिए निकला। जब वह गांव से आगे बढ़ा इस दौरान मोटर साइकल अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। जिससे मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए, वहीं रामप्रसाद के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak