khabar abhi tak

जबलपुर- डॉक्टर पर आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी पेशेंट से पैसे लेने का आरोप, कांग्रेस नेता ने हॉस्पिटल में घुसकर पीटा

जबलपुर. हार्ट इनफिनिटी हाॅस्पिटल में कांग्रेस नेता और हॉस्पिटल स्टाफ में मारपीट का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने ओमती थाने में शिकायत की। इसमें बताया कि डॉक्टरों पर हमला किया गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेता विजय रजक पर एफआईआर दर्ज कर ली।

इधर, कांग्रेस नेता विजय रजक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी (CMHO) से शिकायत की है। इसमें कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इनफिनिटी अस्पताल के संचालक ने रुपए लिए हैं। शुक्रवार को हुए विवाद का वीडियो रविवार को सामने आया।

डाॅक्टर बोले- 5 मिनट में डिसीजन लो दरअसल, 14 जून 2025 को पनागर निवासी एक मरीज विष्णु प्रसाद को सीने में दर्द की शिकायत के चलते उसे तैयब अली चौक पर स्थित हार्ट इनफिनिटी हॉस्पिटल लाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद मरीज को बताया कि हार्ट में ब्लाकेज हैं। परिजनों का आरोप है कि डाॅक्टरों की टीम ने कहा कि आपको सिर्फ 5 मिनट में डिसीजन लेना है कि इलाज करवाना है या नहीं।

इस पर आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन करने की बात कही। तब संचालक डॉ. अंकित अग्रवाल के चेंबर से उनका एक असिस्टेंट बाहर आया। कहने लगा कि आयुष्मान योजना के बाद भी 20 हजार रुपए अतिरिक्त लगेंगे। विरोध करने के बाद डॉक्टर नि:शुल्क ऑपरेशन को तैयार हो गए। एंजियोप्लास्टी के बाद 24 घंटे के अंदर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।

घर पहुंचने पर फिर से बिगड़ी तबीयत मरीज के परिजनों का कहना है कि घर जाने के 2 दिन बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार न होने के कारण परिजन ने हॉस्पिटल संचालक डॉ. अंकित अग्रवाल से पूछा कि सर ऑपरेशन तो ठीक हुआ है ना?

इस बात को लेकर नाराज हुए संचालक ने कहा कि आयुष्मान योजना में फ्री में इलाज भी कराना है और सवाल भी करना है। वे यही नहीं रुके उन्होंने मरीज को घर ले जाने का कह दिया गया। विरोध किया तो संचालक डॉ. अग्रवाल ने बाउंसर बुलाकर परिजनों को बाहर कर दिया।

कहा था- आयुष्मान है तो मरीज का इलाज करो यह पूरा मामला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय रजक तक पहुंचा। शनिवार को वे कार्यकर्ताओं के साथ इनफिनिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जब मरीज के पास आयुष्मान कार्ड है तो भर्ती करते हुए उसका इलाज किया जाए। इस पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak