इंदौर से भुवनेश्वर जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट, रनवे से वापस लौटी, रद्द हुई जबलपुर उड़ान

इंदौर. भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज़्यादा यात्री सवार थे। प्लेन में तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है। ग्राउंड स्टाफ पायलट के साथ चर्चा में व्यस्त है।

इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। आज यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद यह फ्लाइट वापसी में इंदौर से सुबह 9 बजे उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे ही भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इंडिगो विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।

शनिवार को बिना सूचना के रद्द हुई जबलपुर उड़ान

इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान के अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। यात्री सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। पहले उन्हें बताया गया कि विमान आधे घंटे की देरी से उड़ान भरेगा। सुबह सवा सात बजे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टर्मिनल से बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया। लेकिन डेढ़ घंटे तक यात्रियों को बस में ही बैठाए रखने के बाद उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई और उन्हें वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन कंपनी ने किराया वापस करने और री-बुकिंग

Post a Comment

Previous Post Next Post