khabar abhi tak

शराब की तलब : बेटे ने पिता के पैर पर पत्थर पटका

शराब पीने पैसे नहीं देने पर उपजा विवाद, पिता अस्पताल में भर्ती

जबलपुर। युवाओं में शराब की तलब ऐसी बढ़ती जा रही है, इसके लिए रोजाना मारपीट-चाकूबाजी हो रही है। पुलिस चाहकर भी इसे रोक नहीं पा रही है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार का है, जिसमें रांझी के रहने वाले एक बेटे ने अपने पिता के पैर पर पत्थर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल पहुंचा। पिता का कसूर इतना था कि उसने बेटे को शराब पीने के लिए 5 हजार रूपए देने से मना कर दिया था।

रांझी पुलिस ने बताया कि रांझी सिविल अस्पताल की सूचना पर शनिवार को पुलिस पहुंची थी। पुलिस को अस्पताल में भर्ती कांचीपुरम कालोनी निवासी इतवारी लाल बिरहा ने बताया कि वह व्हीएफजे से रिटायर्ड हुआ है। रात 10-30 बजे वह अपने घर पर था। तभी उसका बेटा विक्की बिरहा उससे शराब पीने के लिये 5 हजार रूपये मांगने लगा। उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलौज करने लगा। गाली-गलौज देने से मना करने पर घर के बाहर से चीप उठा लाया और उसके वायें पैर पर पटक दी। विक्की अपने पिता को जान से मारने की धमकी देते हुये घर से भाग गया था। 

इसी तरह दीनदयाल चौक के पास शुक्रवार रात मदरटेरेसा नगर निवासी गुलाब शाह से शराब पीने के लिए मोहन मरावी ने पांच सौ रूपए मांगे। गुलाब के मना करने पर मारपीट करते हुए मोहन ने चाकू मारकर घायल कर दिया और घटनास्थल से भाग गया। अन्य वारदात में सेठीनगर के सतपाल जायसवाल से शराब पीने के लिए पड़ोसी हीरालाल जायसवाल ने पांच सौ रूपए मांगे, पैसे नहीं मिलने पर आरोपी हीरालाल ने लाठी से मारपीट की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak