khabar abhi tak

ट्रंक में मिली ' सीमेंटेड ' लाश !

रायपुर।  इंद्रप्रस्थ वंडरलैण्ड के पास एक ट्रंक के भीतर सूटकेस में मिला। इस सूटकेस के भीतर कॉन्क्रीट में एक लाश मिली है। सोमवार को इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है और पुलिस ने तमाम सीसीटीवी पफुटेज खंगाले हैं, जिसमें यह सामने आया है कि एक कार में इस ट्रंक को रखकर लाया गया था। यह कार किसकी थी? उसे कौन लाया गया है? इस सब मामले में पुलिस छीनबीन कर रही है।

रायपुर पुलिस ने बताया कि सोमवार को इंद्रप्रस्थ वंडरलैण्ड के पास के रहवासियों को सुबह से ही दुर्गंध को एहसास हो रहा था। लेकिन शाम होते होते दुर्गंध इतनी बढ़ गई कि लोगों ने पास की झाड़ियों में जाकर खुद देख लेना उचित समझा। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि दुर्गंध ट्रंक के अंदर से आ रही है। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और थोड़ी देर में पुलिस और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर तैनात की गई है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है, जिसमें एक ऑल्टो कार सुबह 9.50 बजे जिस पर 20 साल पुरानी सेंट्रो का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ था। कॉलोनी के गेट से ट्रंक लेकर निकलती नज़र आई है। पुलिस को आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को सुनसान इलाके में ठिकाने लगाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak