khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन पर मर कर चला गया भिखारी, छोड़ गया जीवन भर की ' भिक्षा '

आगरा। मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक वयोवृद्ध भिखारी की मौत हो गई लेकिन वह अपने जीवन भर की कमाई अपनी पोटली में छोड़ गया। पुलिस ने जब उसके सामानों की जांच की तो उसकी पोटली मंें इतनी रकम मिली कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में फोटो भेजे हैं।यह मामला है मथुरा रेलवे जंक्शन का। जहां, सोमवार को प्लेटफार्म नंबर 8 पर मृत मिले भिखारी के पास से 91 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर संचालित स्टॉल के संचालकों ने बताया कि यह व्यक्ति प्रतिदिन यात्रियों से रुपये मांगकर गुजारा करता था लेकिन सोमवार को अचानक उसकी मौत हो गई। उप निरीक्षक शिवपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के सामान की तलाशी ली तो सभी दंग रह गए। सामान से मिली एक पुरानी थैली से नोटों के बंडल और सिक्के मिले, जिन्हें जीआरपी के सिपाहियों ने गिना तो 91070 हजार रुपये थे। उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक के झोले से 91070 रुपये के अलावा वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक की एक विड्रोल पर्ची भी मिली है। पर्ची में सिर्फ खाता संख्या और अंग्रेजी में नाम हरिदास देवनाथ लिखा था। साथ ही एक की.पेड वाला मोबाइल फोन मिला है, जिसमें सिम नहीं थी। पुलिस ने छानबीन में यह बताया कि विड्रोल पर्ची के आधार पर वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक से मृतक के घर के बारे में पता किया तो खाते पर पानीघाट दुर्गानगर का पता निकला। सिपाहियों ने पानीघाट पहुंचकर मृतक का फोटो दिखाकर शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह के मुताबिक शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak