khabar abhi tak

रादुविवि में लहलहाएंगे सिंदूर के वृक्ष


बलिदान दिवस पर पौधरोपण, प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में मंगलवार को गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती केबलिदान दिवस पर गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रांगण में सिंदूर के पौधे रोपित किए गए है। संभागीय अध्यक्ष एवं आदिवासी पीठ के सदस्य किशोरीलाल भलावी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पहुंचकर कुलगुरू प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा के साथ सभी पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। एनएसएस द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सिंदूर के वृक्ष विश्वविद्यालय परिसर में रोपण  गोंडवाना संरक्षण संघ के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय कर्मचारी नेता एवं आदिवासी पीठ के सदस्य अजय झारिया, महासचिव सुखदीन कटारे, गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के जिला अध्यक्ष नेम सिंह मरकाम, महासचिव उत्तम सिंह ताराम, डीएल कोर्चे, कुलसचिव डॉ. आरके बघेल, ईसी मेम्बर चंद्रशेखर पटेल, वेदप्रकाश तिवारी, एनएसएस डायेरक्टर डॉ एसआर मेहरा, देवांशु गौतम, आदिवासी पीठ के निर्देशक डॉ विशाल बन्ने, सदस्य डॉ. हरीश यादव एवं शारीरिक शिक्षण विभाग की प्रो. अलका नायक उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak