khabar abhi tak

ट्र्क चालक का अपहरण, मारपीट कर कार से फेंका


कछपुरा से उठा कर ले गए थे चालक को, बंद कमरे में की थी मारपीट

जबलपुर। कछपुरा ब्रिज के पास से एक ट्र्क चालक का लग्जरी कार चालकों ने अपहरण किया और उसे उखरी तिराहे के पास चलती कार से फेंक दिया और भाग गए। चालक की शिकायत पर आरोपी कार सवारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

थाना लार्डगंज के यादव कॉलोनी पुलिस चौकी में गुरूवार को नरसिंहपुर निवासी अनिल मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी का काम करता है। सुबह लगभग 5 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 46 एच 0326 में बल्देवबाग से परचुन लोड करवा कर करेलीजा रहा था। उसके आगे रेखलाल इनवाती का ट्रक जा रहा था। कछपुरा ब्रिज के पास उसने अपना ट्रक साईड में खड़ा कर दिया था। कछपुरा रेल्वे फाटक तरफ से कार क्रमांक एमपी 20 जेड डी 2090 आई और उसने अपनी गाड़ी को बैक करते समय उसके खड़े ट्रक के पिछले चका से टकरा दिया। कार मंे बैठे 2 लोग नीचे उतरे और उसके साथ गाली-गलोज करते हुये हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। मौके पर उसके साथी रेखलाल इनवाती बीच बचाव करने लगा तो रेखलाल के साथ भी मारपीट की। दोनों आरोपियों ने उसे उठाकर कार में पटक दिया और अज्ञात स्थान पर ले गए।  बंद कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर तीनों ने उससे मारपीट की। और फिर तीनों उसे उखरी तिराहे के पास चलती कार से उतार दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak