khabar abhi tak

रीवा-पुणे का शेड्यूल जारी, हर मंगलवार चलेगी

छह घंटे में रायपुर पहुंचेगी वंदे भारत

जबलपुर। गोंदिया होकर चलाए जाने वाली रेलों में रीवा-पुणे की समय सारणी आ गई है। यह केवल मंगलवार को चलेगी। वंदे भारत की तारीख तय नहीं हुई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते इस रूट पर तीन ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की थी। इनमें से रीवा-पुणे-रीवा ट्रेन का संभावित शेड्यूल रेलवे विभाग ने जारी कर दिया है।

ट्रेन नंबर 20152 और 20151रीवा-पुणे-रीवा हर मंगलवार को सुबह 6.45 बजे रीवा रेलवे स्टेशन से पुणे के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन सुबह 7.38 बजे सतना, 8.17 बजे मैहर, 9.25 बजे कटनी, 11.04 बजे जबलपुर, 11.07 बजे मदनमहल, 1.34 बजे नैनपुर, 3.15 बजे बालाघाट, 4.01 बजे गोंदिया, शाम 6.20 बजे नागपुर और अगले दिन सुबह 9.45 बजे पुणे पहुंचेगी।

    यही, ट्रेन बुधवार को दोपहर 3.15 बजे पुणे से रीवा के लिए रवाना होगी। यह गुरुवार को सुबह 5.25 बजे नागपुर, सुबह 7.45 बजे गोंदिया, सुबह 8.46 बजे बालाघाट, सुबह 10.18 बजे नैनपुर, दोपहर 12.43 बजे मदनमहल, दोपहर 12.47 बजे जबलपुर, दोपहर 2.35 बजे कटनी, दोपहर 3.50 बजे मैहर, शाम 4.32 बजे सतना और शाम 5.30 बजे रीवा पहुंचेगी। बताया गया है कि इन तीन घोषित ट्रेनों में से बाकी दो ट्रेनों का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।

    जबलपुर-रायपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलाई जाने वाली वंदे भारत का संभावित शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 5.12 बजे रवाना होगी, जिसके बाद यह सुबह 9.10 बजे गोंदिया और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। यह रायपुर से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.55 बजे गोंदिया और रात 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसकी अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि यह ट्रेन कब शुरू होगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak