khabar abhi tak

शहर को महानगर बनाना है तो पूरा होगा सीवर प्रोजेक्ट- महापौर


जबलपुर।
सीवर और अमृत योजना की प्रगति पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शुक्रवार को पत्रवार्ता में कहा कि शहर को महानगर बनाना है तो उसके लिए बेहतर सीवर व्यवस्था होना चाहिए। इस प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा किया जाएगा। शहर में जो सीवर लाइन पड़ी है उसके अलावा और कितनी आवश्यकता है। उस पर एक्सपर्ट विचार करेंगे। यदि जरूरी हुआ तो उसके लिए लाइन बढ़ाई जा सकेगी। यह जरूर है कि इस निर्माण कार्य में लोगों को परेशानी होगी लेकिन आने वाले समय के लिए सुविधाजनक हो जाएगा। अमूमन यह देखने में आया कि शहर का बेहतर विकास सीवर के विकास के साथ ही है। कई महानगरों में यह देखा जा चुका है कि सीवर प्रबंधन पर विशेष फोकस किया जाता है। इससे शहर साफ और समृद्ध दिखाई देता है। एक सवाल के जवाब में महापौर का कहना था कि अभी तक जो कार्य हो रहे थे, उस पर फोकस तो किया जाता रहा है लेकिन अब उसे दूसरे स्तर पर पहुंचकर देखा जाएगा, जिससे लोगों को परेशानियों से बचाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak