khabar abhi tak

एक साथ चार बच्चों को जन्म, जज्चा-बच्चा स्वस्थ

बालाघाट। बालाघाट के जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इसमें तीन बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है।

बालाघाट के किरणपुर तहसील के गांव जरही की रहनेवाली प्रीति नंदलाल मेश्राम शादी के तीन साल बाद मां बनी है। प्रीति को सिजेरियन ऑपरेशन के बाद तीन बेटे और एक बेटी हुयी। चारों बच्चों को देखभाल के लिए एनसीयू मे भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों पर निगरानी रखी जा रही है। उनकी पहली प्राथमिकता है कि बच्चे स्वस्थ रहे। 

सिविल सर्जन डॉ. संजय धबड़गांव ने बताया कि ट्रामा यूनिट कि विशेषज्ञ टीम मे शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम ने ऑपरेशन किया था। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे 29 वे हफ्ते में ही पैदा हुये हैं, यानि अभी जन्म मे करीब 9 हफ्ते बाकी थे।

गौरतलब है कि एक साथ चार बच्चों का जन्म यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गोंदिया जिले मे एक साथ 6 से 7बच्चों का जन्म हो चुका है। हाल ही मे बिहार के मोतिहारी मे भी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak