नई दिल्ली. अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि जुलाई महीने में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में चार रविवार और दो शनिवार (दूसरा और चौथा) के अलावा कई राज्यों में स्थानीय पर्वों, त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने से चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप्स और ATM सेवा पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी। इससे आप खाते से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस जांचना, बिल भरना, या ATM से नकदी निकालने जैसे काम कर सकते है।
इस तरह तय होती है छुट्टियां
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर महीने के दूसरे/ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है।इसके अलावा त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता है।
- भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं।
- राज्य सरकार की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।
- क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।
July Bank Holiday List
- 3 जुलाई: खर्ची पूजा अगरतला में सभी बैंक बंद
- 5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन बैंक बंद
- 6 जुलाई: रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 12 जुलाई: दूसरा शनिवार
- 13 जुलाई: रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 14 जुलाई: बेह डेनखलम
- 16 जुलाई: हरेला त्योहार
- 17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर शिलांग
- 19 जुलाई: केर पूजा के लिए अगरतला में अवकाश।
- 20 जुलाई: रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 26 जुलाई: चौथा शनिवार
- 27 जुलाई: रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 28 जुलाई: गंगटोक में द्रुकपा त्से-जी छुट्टी
