khabar abhi tak

बृहस्पति कुंड पिकनिक मनाने गए 8 युवक डूबे, 3 लापता, 5 को बचाया गया, सतना-पन्ना सीमा पर है झरना

 


 

                  सतना। सतना। सतना-पन्ना जिले की बार्डर पर स्थित पिकनिक स्पॉट बृहस्पति कुंड में आज उस वक्त लोगों में चीख पुकार मच गई। जब कुं ड में नहाने उतरे 8 युवक गहराई में जाकर डूब गए। युवकों को डूबते देख कुछ लोगों ने तैरते हुए 5 को बचा लिया, लेकिन तीन देखते ही देखते लापता हो गए। खबर मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम पहुंच गई। जिन्होने युवकों की तलाश शुरु कर दी है।                                                                                                                                                               
                                                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतना-पन्ना जिले की बार्डर में बृहस्पति कुंड का झरना बाघिन नदी में गिरता है। बारिश के मौसम में झरने की खूबसूरती देखने लायक होती है। वहीं नदी का बहाव भी तेज हो जाता है। इसी मौसम में बृहस्पति कुंड का झरना देखने लोगों की भीड़ पहुंचती है। आज रविवार का दिन होने के कारण लोगों की भीड़ृ रही। इस बीच आठ युवक कुंड में नहाने के लिए उतरे, इस दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण वे सम्हल नहीं पाए और बह गए। युवकों को देख लोगों में चीख पुकार मच गई, इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पांच युवकों को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन तीन युवक तेज बहाव के बीच लापता हो गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी व एसडीईआरएफ की टीम पहुंच गई, जिन्होने युवकों की तलाश शुरु कर दी है। लापता युवकों में सतना के भरहुत नगर के रॉबी उर्फ त्वरित चौधरी व कृष्णा शर्मा शामिल हैं। वहीं तीसरा युवक पन्ना का रहने वाला अभिषेक है। सभी युवक बृहस्पति कुं ड पिकनिक मनाने आए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak