khabar abhi tak

ठगों का नया पैतरा, एक फोन और खाते से गायब 7 लाख

साइबर क्राइम से बचने सुझाव, तरकीब नहीं आ रही काम

रायसेन। एक किसान के मोबाइल पर एक फोन आया, दूसरी ओर से कहा कि तुम्हारा खाता बंद हो रहा है। फोन कटते ही किसान को मैसेज मिलता है कि उसके खाते से 7 लाख 11 हजार निकाल लिए गए हैं। किसाने भागे-भागे बैंक पहुंचा और उसने इसकी शिकायत की। सायबर एक्सपर्ट भी इस मामले में पैसा ट्र्ांसफर होने वाले खातों की पड़ताल में जुट गए हैं। यह मामला है रायसेन के किसान रामबाबू राजपूत का। इनके मोबाइल पर कॉल कर उनका फोन हैक कर लिया गया और चंद मिनटों में उनके बैंक अकाउंट से 7 लाख 11 हजार रुपए डेबिट हो गए। बैंक खाता शून्य कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्राम सिंहपुर निवासी किसान रामबाबू ने बताया कि उन्हें एक फोन आया था। सामने वाले ने बस इतना कहा कि उनका बैंक अकाउंट बंद हो रहा है, इसे बैंक में जाकर अपडेट कर लें। इतना कहते ही रामबाबू का मोबाइल हैंग हो गया। फोन हैंग होते ही रामबाबू बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 7 लाख 11 हजार रुपए की राशि डेबिट हो गई है। वहीं, पीड़ित किसान के भतीजे होशियार राजपूत ने बताया कि उनके चाचा का फोन चल ही नहीं रहा था। 

उधर, साइबर ठगी की सूचना मिली पुलिस ने 1 लाख रुपए की राशि को होल्ड करवा दी।  एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि किसान द्वारा एक अनजानी लिंक पर भी क्लिक किया गया था, जिसके बाद पैसे डेबिट हो गए। किसान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और 1 लाख 30 हजार रु की राशि होल्ड करवा ली हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak