khabar abhi tak

6 चोरों के साथ मिले दो बाइक खरीदार, देखें वीडियो


16 दो पहिया वाहन बरामद, पनागर से मिला था सुराग

जबलपुर। क्राइम ब्रांच के मुखबिर की सूचना पर पनागर में चोरी की बाइक में घूम रहे एक युवक को पकड़ा गया, जिसने चोरी के वाहनों की कलई खोल दी। पुलिस पूछताछ में छह ऐसे युवक और नाबालिग सामने आए, जिन्होंने विभिन्न जगहों पर स्कूटर और मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने इसमें उन लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जानते-बूझते हुए यह वाहन खरीदे थे। पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रंाच ने सूचना पर पनागर में अधारताल निवासी मोहम्मद आदिल को चोरी की मोटर सायकिल पर घूमते हुए पकड़ा। 

पुलिस पूछताछ पर उक्त मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमव्ही 2768 को पनागर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी आदिल ने बताया कि उसने अपने साथी मोहम्मद मेहराज के साथ गोरखपुर से स्कूटर  एमपी 20 एस जे 8240 तथा माढोताल से सफेद चाकलेटी रंग की स्कूटर  एमपी 20 जेड एस 8793 चोरी कर सद्दाम उस्मानी निवासी कटरा मस्जिद के पास अधारताल को 5000-5000. रुपये में बेच दिया था तथा अपने साथी सुदामा बर्मन के साथ मिलकर एक एचएफ डीलक्स एमपी 22 एमएफ 7403 को भेड़ाघाट से और एक काले रंग के स्कूटर एमपी 20 जेड एच 7964 को गोरा बाजार से चोरी कर ओम बेन निवासी कैलाश धाम को पांच-पांच हजार रुपये में बैच दिये थें। इसी प्रकार अपने एक 16 वर्षिय साथी के साथ मिलकर माढोताल से एक सफेद रंग की एक्सिस एमपी 20 जेडएच 3453 छुडा लिये थे और ग्वारीघाट से एक ग्रे कलर की स्कूटर एमपी 20 जेडसी 9866 चोरी किये थे। ये दोनों स्कूटर साहिद खान निवासी कटगी को पांच-पांच हजार रुपये में बैच दिये थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी के वाहन बरामद कर लिए हैं। 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

- मोहम्मद आदिल, नेता कॉलोनी, अधारताल

- मोहम्मद मेहराज, 16 क्वाटर, थाना हनुमानताल

- सुदामा बर्मन, सब्जी मंडी, नेता कॉलोनी

- शाहिद खान, रंगरेज मोहल्ला, कटंगी

- सददाम उसमानी, कटरा, अधारताल

- ओम बेन, ग्राम पहरहा, खमरिया

- विधि विवादित बालक उम्र 16 वर्ष 

शहपुरा में गिरफ्तार आरोपी

- रवेन्द्र उर्फ सागर गोटिया, पाठक जी का बाड़ा, शहपुरा

- 16 वर्षिय विधि विदादित बालक

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak