पौधरोपण की बड़ी पहल, रोपे 5000 पौधे



डुमना रोड गधेरी गेट टॉवर के पास महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और पार्षदों ने नीम के पौधे लगाए
जबलपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर अमृत मित्र योजना के अंतर्गत वूमन फॉर ट्री योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने नगर निगम ने एक बड़ी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस पर नीम के 5 हजार पौधों का रोपण कदम संस्था, एनसीसी के छात्र.छात्राओं एवं विभिन्न स्व सहायता समूह की मातृ शक्तियों के सहयोग से डुमना रोड़ गधेरी गेट के पास खाली भूमि पर सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आज एक दिन में नीम के 5 हजार पौधे लगाये गए हैं। एक माह में 1 लाख पौधे और लगाये जायेगें। 

महापौर अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज सहित एमआईसी ने पौधे लगाए। पौधरोपणके पूर्व महापौर ने जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। शहर को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निगमायुक्त प्रीति यादव के साथ.साथ अन्य अधिकारियों की भी भूमिका सराहनीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post