जबलपुर/भोपाल। एमपी में भारी बारिश का दौर आज भी जारी रहा। इंदौर में दोपहर में ही काले घने बादल छाए इसके साथ ही तेज बारिश होने लगी। यहां तक कि लोगों को गाडिय़ों की लाइट जलानी पड़ी। यहां सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। वहीं जबलपुर सहित 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कयिा गया है।
बताया गया है कि आगर मालवा के लोलकी गांव में आज दोपहर करीब 3 बजे चार युवकों पर बिजली गिर गई। हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो किसान बुरी तरह से झुलस गए। मृतकों की पहचान कमल सिंह उम्र 33 वर्ष व लखन उर्फ लक्ष्मण सिंह 30 वर्ष के रूप में हुई। 25 वर्षीय मान सिंह और 25 वर्षीय विशाल पाटीदार झुलस गए हैं। विदिशा में बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। जबलपुर में भी कई जगह घरों में पानी घुस गया। इधर रायसेन के बेगमगंज में भारी बारिश से कच्चा मकान गिर गया। परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। लोगों ने तुरंत सभी को बाहर निकाला। दंपती और तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। बेगमगंज का सुल्तानगंज रोड बंद होने से 50 गांवों का शहर से संपर्क टूट गया है।
तापमान में आई गिरावट-
बताया गया है कि जबलपुर में 1.7 इंच, सागर, रतलाम-छिंदवाड़ा में सवा इंच पानी गिर गया। भोपाल, खंडवा, रायसेन, धार, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, छतरपुर, सतना, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, उमरिया में भी बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
जबलपुर सहित 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी-
मध्यप्रदेश के 25 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। इनमें जबलपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, खंडवा, बैतूल, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, श्योपुर, निवाड़ी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, शहडोल शामिल हैं।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार-
इसी तरह अगले कुछ घंटों में अनूपपुर, बड़वानी, खरगोन, हरदा, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मुरैना, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, टीकमगढ़, बालाघाट, छतरपुर, सीधी में हल्की गरज का दौर जारी रहेगा। सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, पन्ना, मैहर व सिवनी में भी बारिश होगी।
मांडू में भारी बारिश-
मांडू में आज 5 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। रानी रूपमती के महल पास धुंध छाई रही। रतलाम में आज सुबह से मौसम खुला रहाए धूप भी निकली। शाम 4 बजे बाद बारिश होने लगी।
खंडवा में सुबह उमस, दोपहर में तेज बारिश
खंडवा में आज दोपहर तक उमस रही। इसके बाद तेज बारिश होने लगी। इस बारिश ने समय से पहले बोवनी कर चुके किसानों को राहत दिलाई हैं। इधर मोरटक्का व आसपास के क्षेत्र में मानसून की पहली बरसात हुई हैं।
इंदौर में तेज बारिश, दोपहर में छाया अंधेरा
इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में तेज बारिश। काले बादलों की वजह से दोपहर में ही छाया अंधेरा। लोगों को अपने गाडिय़ों की लाइट चालू करना पड़ी।
रायसेन में सुल्तानपुर रोड बंद हुआ-
रायसेन के बेगमगंज का सुल्तानपुर रोड बंद हो गया है, जिससे 50 गांवों का शहर से संपर्क टूट गया है। पानी के तेज बहाव के कारण पुल की मिट्टी बह गई है। यहां पुलिस तैनात की गई है।
रायसेन में कच्चा मकान गिरा, दंपती.तीन बच्चे घायल-
रायसेन जिले में बेगमगंज के ग्राम वीरपुर में भारी बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। लोगों ने तुरंत सभी को मलबे से बाहर निकाला। कैलाश अहिरवार उसकी पत्नी व तीन बच्चे घायल हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जबलपुर में घरों में घुसा बारिश का पानी-
जबलपुर में आज सुबह करीब 20 मिनट की तेज बारिश के बाद कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। जिससे लोग परेशान हो गए, बर्तनों की मदद से पानी निकालते नजर आए। बारिश से सबसे ज्यादा असर राधाकृष्ण वार्ड में देखा गया। यहां नालों का पानी घरों में घुस गया। कई घरों में फर्नीचर और जरूरी सामान भीग गया और खराब हो गया। स्थानीय लोगों ने पार्षद से शिकायत कीए जिसके बाद कुछ कर्मचारी पहुंचे।
जबलपुर-सागर सहित 14 जिलों में मध्यम से भारी बारिश-
मौसम विभाग ने जबलपुर, सागर सहित 14 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इनमें विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, निवाड़ी, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, कटनी, मैहर व उमरिया शामिल हैं। वहीं शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है। शाजापुर, भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर, नीमच, मंदसौर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, रीवा, श्योपुर, ग्वालियर, आगर-मालवा व टीकमगढ़ जिलों में भी बारिश हो सकती है।