khabar abhi tak

कटनी हाइवे पर फिर लूट, लिफ्ट देकर छीने 20,000

झिंझरी क्षेत्र में वारदात, आरोपी जबलपुर की ओर भागे

जबलपुर। नागपुर-रीवा हाइवे के कटनी मार्ग पर लूटपाट का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार हुई वारदातों के बाद पुलिस सक्रिय नहीं हुई है, जिससे लोग बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं। उत्तरप्रदेश के राजनेता और उसके परिवार के साथ हुए हादसे के बाद फिर लूट का मामला सामने आया है। इस वारदात में लिफ्ट देने के बहाने कार में व्यक्ति को बिठाया और थोड़ी दूर ले जाकर उससे 20,000 रूपए छीन लिए। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कटनी पुलिस के मुताबिक सिहोरा निवासी अमित उपाध्याय मूलतः मोटरमालिक है। इसकी बस सिहोरा से कटनी के बीच चलती है। बस खराब होने की वजह से वह कटनी के सर्विस सेंटर गया था। सेंटर से वह सिहोरा जाने के लिए निकला था। वह सुबह 4 बजे बस का इंतजार कर रहा था। तभी वहां से एक कार निकल रही थी, जिससे उसने लिफ्ट मांगी। कार में बैठे चार लोगों ने उसे लिफ्ट दे दी और कुछ दूर जाने के बाद उससे मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब में रखे 20,000 रूपए छीन लिए और उसे झिंझरी के पास कार से उतारकर जबलपुर की ओर भाग गए। पुलिस ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से वह कार का नंबर नहीं देख सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak