khabar abhi tak

गांजा किसान : सब्जियों के बीच गांजे की खेती, पुलिस ने बरामद किए 11 पौधे

पनागर के झुरझरू गांव में पकड़ा गया आरोपी

जबलपुर। पनागर से लगे झुरझरू गांव में पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर सब्जियों के बीच चोरी-छिपे गांजे की खेती कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर उगाए जा रहे गांजे के 11 पौधे जब्त किए हैं, जिसक वजन 9 किलो बताया है। पनागर थाना प्रभारी पनागर जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर नीलखेड़ा झुरझरू गांव के खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना पर दबिश दी गई। पुलिस दल को देखकर खेत में मौजूद एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रीराम उर्फ नन्हू सिंह ठाकुर (गौंड़) बताया। गांजे की पतासाजी और तलाशी लेने पर खेत में लगी सब्जी एवं चारा के बीच में गंाजा के हरे पौधे लगे दिखे। पुलिस दल ने खेत मे लगे 11 पौधे उखडवाकर जब्त किए। 

सूचना हथियार की, मिला गांजा

गढ़ा पुलिस को बालसागर तालाब के पास एक व्यक्ति के द्वारा हथियार बेचने की सूचना मिली। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तालाब के पास संदेही व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम तेलंगाना निवासी भूपेन्दर सिंह बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास पॉलीथिन की थैली में 650 ग्राम गांजा मिला। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak