khabar abhi tak

सिंगरौली में सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थरबाजी में टीआई घायल, हंगामा, 10 घंटे चला प्रदर्शन

 

सिंगरौली. सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। टीआई घायल हो गए। जिस ट्रक से हादसा हुआ, भीड़ ने उसमें आग लगाने की कोशिश भी की।

परिजन और स्थानीय लोग युवक के शव के साथ सड़क पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। जहां हादसा हुआ, प्रशासन ने वहां की दुकानें बंद करा दीं। अधिकारियों ने मुआवजे के तौर पर 50 हजार रुपए का चेक दिया जबकि परिजन 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। काफी बातचीत के बाद संबल योजना के तहत आर्थिक मदद, एक लाख रुपए मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी देने पर सहमति के बाद रात करीब 2 बजे प्रदर्शन खत्म हो सका।

घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। कथुरा गांव निवासी विनय पांडे (22) बैढ़न के जिला अस्पताल से चेकअप कराने के बाद घर वापस जा रहा था। कचनी के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। विनय की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन का कहना है कि आए दिन सिंगरौली में सड़क हादसे हो रहे हैं, इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

ट्रक में आग लगाने की कोशिश हादसे के बाद परिजन ने शव को उठाने से मना कर दिया था। 500 से ज्यादा लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। ट्रक पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने ट्रक पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसमें आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उनके हाथों से पेट्रोल की बोतल छीन ली। पत्थरबाजी में मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह के हाथ पर चोट आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak