khabar abhi tak

अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 1 की मौत-कई लापता, 18 लोग थे सवार

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। जानकारी के मुताबिक, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू दौरान एक शव बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन जारी है।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान सीनियर अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।” गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।”

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak