khabar abhi tak

WC Railway- गर्मियों के दौरान सुरक्षित रेल संचालन बनाये रखने ट्रैक के अनुरक्षण पर पमरे ने दिया विशेष ध्यान, उठाये ये महत्वपूर्ण कदम

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल द्वारा गर्मी के मौसम के दौरान सतत सुरक्षित रेल संचालन हेतु पहले से ही व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई थी। पश्चिम मध्य रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं तीनों मंडल के अधिकारियों के सतत् मॉनिटरिंग के चलते भीषण गर्मी में भी रेल गाडिय़ों का निर्बाध संचालन सुचारू रूप से संभव हो रहा है।

 निम्नलिखित महत्वपूर्ण कदम उठाये 

1- गर्मी के दिनों पर लॉन्ग वेल्डेड रेल ट्रैक का तापमान काफी बढ़ जाता है। संरक्षा की दृष्टि से इसके देख रेख हेतु पमरे के सभी रुट्स पर हॉट वेदर पेट्रोलमैन द्वारा पेट्रोलिंग सुनिश्चित करायी जा रही है। 

2- पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले सभी गर्डर पुलों एवं शार्प कर्व पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

3- पश्चिम मध्य रेल के सभी रुट्स एवं खण्डों पर ट्रैक की गतिविधियाँ एवं बर्ताव के अनुसार ट्रैक की डि-स्ट्रेसिंग के कार्य को प्राथमिकता देते हुए निष्पादित किया जा रहा है।

4- जिन स्थानों पर गिट्टी कम है उन स्थानों पर तत्परता के साथ गिट्टी की आपूर्ति की गयी है, साथ ही आवश्यक लोकेशनों पर बलास्ट क्लीनिंग मशीन के माध्यम से गिट्टी की छनाई का कार्य कराया जा रहा है।  

5- फील्ड अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों द्वारा ट्रैक का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

6- इंजीनियरिंग, टी.आर.डी. एवं सिग्नल विभाग के सम्बंधित ग्रीष्म ऋतू में सेक्शन में अनुरक्षण कार्यों में सम्मिलित होने वाले समस्त स्टाफ का समय समय पर संरक्षा सेमिनार, वर्कशॉप इत्यादि का आयोजन कर सतत ज्ञान परीक्षण कर गर्मी के दिनों में अनुरक्षण कार्यों में रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति अद्यतन किया जा रहा है।

7- ग्रीष्म ऋतु में ट्रैक की सुरक्षा एवं संरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु समय समय पर संरक्षा अभियान चलाये जा रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak