khabar abhi tak

UP के 34 जिलों में मौसम का कहर, आंधी-तूफान 34 जिलों में खूब बरसेंगे बादल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भले ही भीषण गर्मी से आग बरस रही है. लेकिन आने वाले दिनों में मौसम सुहाना हो सकता है. लोगों को इस झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है. विभाग ने यूपी में मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई से 23 मई के बीच तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. पूरब से पश्चिम तक मौसम में बदलाव का असर दिखेगा. सोमवार को पूर्वी और तराई क्षेत्रों के 34 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके चलते गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, संत कबीरनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर सहित कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ़्फरनगर, बागपत, गाजिय़ाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस भी प्रभावित जिलों में शामिल है. 

आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. बादलों की आवाजाही और मौसम में ठंडक बनी रहेगी. कुछ दिनों के लिए लू की स्थिति में राहत के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं अयोध्या का मौसम भी बदल गया है. शहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak