khabar abhi tak

Train cancelled : जम्मू से आने-जाने वाली 37 रेलगाडिय़ां रद्द, लिस्ट में वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनें भी शामिल

नई दिल्ली/जम्मू। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने जम्मू रेलवे स्टेशन से चलने वाली लगभग सभी रेलगाडिय़ां को रद्द कर दिया है। जम्मू आने वाली कुछ गाडिय़ों को रास्ते में रोककर जम्मू लाया जा रहा है। नॉर्दन रेलवे द्वारा जारी लिस्ट में 37 नाम हैं, जो इस प्रकार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा, जम्मू में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसी के साथ जम्मू से स्पेशल ट्रेन चलाने का भी एलान किया गया है। जम्मू और पंजाब के कई हिस्सों में बीते दिन ब्लैक आउट जैसी स्थिति बनी रही। जिससे ये ट्रेनें भी प्रभावित हुई है।


इनमें अधिकतर रेल गाडिय़ां जम्मू रूट पर चलने वाली शामिल हैं। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (19415-16) को 11 और 13 मई, हेमकुंट एक्सप्रेस (14608-10) 10 से 14 मई, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12445-46) को 10 से 14 मई, जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस (12265-66) को 11 से 13 मई, शालीमार एक्सप्रेस (14662) को 10 मई, उधमपुर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22401-02) को 10 से 13 मई, पठानकोट-मुंबई टर्मिनल एक्सप्रेस (74909-10) को 10 से 14 मई।

काठगोधाम गरीबरथ एक्सप्रेस (12207-08) को 11 से 13 मई, वंदे भारत एक्सप्रेस (22477-78) को 11 से 14, हमसफर एक्सप्रेस (22317-18) को 12 से 13 मई, जम्मूतवी एक्सप्रेस (14605-06) को 11 से 12 मई, उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (22941-42) 12 से 14 मई, मुंबई टर्मिनल उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस (19107-08) को 11 से 12 मई।


उदयपुर समर स्पेशल (09603-04) को 11 से 14 मई, वाराणसी समर स्पेशल (04603-04) को 11 से 13 मई, श्री वैष्णो देवी कटड़ा समर स्पेशल (04081-82) को 10 से 14 मई, राजगिर समर स्पेशल (03221-22), को 12 से 14 मई, वाराणसी समर स्पेशल (04609-10) 16 से 17 मई तक रद्द कर दिया गया है। इसी तरह से 20 रेल गाडिय़ों को शार्ट टर्मिनेट और वहीं से वापिसी के लिए रोक कर चलाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak