khabar abhi tak

Rail News : एमपी के बीना-भोपाल-झांसी होकर चलेगी गोरखपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन, यात्रियों का सफर होगा आसान

गोरखपुर/भोपाल. यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लिए विशेष ट्रेन के संचालन करेगा, यह ट्रेन गोरखपुर और बेंगलुरु के बीच चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन सोमवार, 12 मई से ही शुरु होने जा रही है। इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल और बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए आसानी रहेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के झांसी, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी होकर चलेगी.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, गर्मियों के दौरान रेल यातायात में बढ़ोतरी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर और बेंगलुरु के बीच ट्रेन के संचालन का ऐलान किया है। यह ट्रेन बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल के बीच चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से यह ऐलान गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती मांग को देखकर किया गया है। यह दोनों ओर से तीन चक्कर लगाएगी।

यात्रियों की राह बनाएगी आसान

ष्टक्कक्रह्र ने बताया कि ट्रेन संख्या- 06529 बेंगलुरु से 12, 19 और 26 मई को शाम सात बजे रवाना होगी और चौथे दिन सुबह छह बजकर 40 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या- 06530 16, 23 और 30 मई को गोरखपुर से रवाना होगी। इस विशेष ट्रेन में ्रष्ट फर्स्ट क्लास का एक कोच, सेकंड क्लास के 2 कोच और थर्ड क्लास के 4 कोच रहेंगे. इसके अलावा, 7 स्लीपर कोच और 4 सामान्य सेकंड क्लास कोच होंगे। यह ट्रेन कदुरू, दावणगेरे, घाटप्रभा, पुणे, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), प्रयागराज और वाराणसी जंक्शन से होकर गुजरेगी। यात्रियों के लिए यह विशेष सुविधा सफर को आसान बनाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak