khabar abhi tak

Rail News : ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 मई से डेली चलेगी, यात्रियों को होगी सुविधा

भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 12197/12198 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस (भोपाल इंटरसिटी) की सेवा 5 दिन से बढ़ाकर डेली संचालित करने की घोषणा की है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि अब तक यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन (बुधवार और रविवार को छोड़कर) चलती थी। अब यह ट्रेन 26 मई 2025 से ग्वालियर और भोपाल दोनों दिशाओं से प्रतिदिन चलेगी। इस निर्णय से न केवल यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि ग्वालियर और भोपाल के बीच यात्रा भी अधिक सुगम हो जाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा हॉल्ट

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ग्वालियर जंक्शन, मोहान, शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, गुना, शाढ़ौरा गांव, अशोक नगर, पिपरईगांव, मुंगावली, बीना जंक्शन, गंज बासौदा, विदिशा, भोपाल जंक्शन पर रुकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak