khabar abhi tak

PM नरेंद्र मोदी ने एमपी को दिया 6 अमृत स्टेशन की सौगात, किया लोकार्पण

भोपाल. मध्यप्रदेश को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। गुरुवार को पीएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। जिसमें एमपी के भी 6 स्टेशन शामिल हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली जुड़े और कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया हैरान है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें देश की नई गति को दर्शाती हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना में देशभर के 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। विकास भी, विरासत भी मंत्र का इन स्टेशनों पर नजारा साफ दिखाई देता है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ओरछा का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के ओरछा स्टेशन पर भगवान राम की आभा का अहसास होगा।

एमपी के ये स्टेशन अमृत योजना में शामिल

अमृत योजना में एमपी के 6 स्टेशन शामिल किए गए हैं। जिसमें नर्मदापुरम, श्रीधाम, कटनी साउथ, शाजापुर, सिवनी और ओरछा शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर 86 करोड़ रुपए की लागत से हाईमास्ट, लाइटिंग, टिकट काउंटर, टॉयलेट और दिव्यांगों के रैंप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही प्लेटफॉर्म के शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना प्रदान करने के लिए डिजिटल डिस्पले लगाए हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने यह कहा

सीएम डॉ मोहन यादव नर्मदापुरम से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री ने भारत की ताकत दिखा दी है। ये मोदी जी की कूटनीति का ही नतीजा है कि पाकिस्तान को तीन देशों के अलावा कहीं समर्थन नहीं मिला। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों का मकसद देश में दंगे भड़काना था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश एकजुट रहा। ये लोकतंत्र की जीत है। मोदी में विश्वास की जीत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak