khabar abhi tak

पीएम मोदी अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे

जबलपुर. ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार को पीएम मोदी अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे. ऑपेरशन सिंदूर के प्रमुख से पीएम मोदी ने सुबह-सुबह मुलाकात की. पीएम मोदी के एयरबेस पहुंचने से जवानों मे जोश भर गया. जवानों ने पीएम मोदी के सामने ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे
लगाए. उनके चेहरे की चमक बता रही थी कि
 ऑपरेशन सिंदू, पाकिस्तान को खौफजदा करने के लिए बस नाम ही काफी है. भारत ने दुश्मन के घर में घुसकर दुश्मनों को मारा हर तरफ से भारत ने पाकिस्तान और उसके आतंकियों की कमर तोड़ दी. पहलगाम अटैक का बदला लेने में भारत की तीनों सेनाओं ने अहम भूमिका निभाई. ऑपरेशन सिंदूर से उनका जोश हाई है. पाकिस्तान पस्त है. ऐसे हालात में सेना के बीच अचानक पीएम मोदी का जानापाकिस्तान के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और अन्य जवानों संग पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीर अब सामने आई है. इस तस्वीर को देखकर जहां भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. आंख में अंगारमाथे पर त्रिशूल वाली टोपी और पीछे लिखी इबारत से पीएम मोदी ने साफ संदेश दे दिया है कि दुश्मनों का संहार होकर रहेगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak