khabar abhi tak

करोड़ों का विदेशी फायर लैंडर निकाल रहा मधुमक्खियों का छत्ता, देखें वीडियो


आग बुझाने के काम नहीं आ रहा लैंडर

जबलपुर। नगर निगम के अग्निशमन दल में शामिल किए गए विदेशी फायर लैंडर का उपयोग आग बुझाने में नहीं बल्कि मधुमक्खियों के छत्ते को निकालने में किया जा रहा है। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी देर रात छत्ता निकालने में जुटे रहे। इस दौरान अग्निशमन दल के प्रभारी भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि वीआइपी आने के पहले यह काम किया जा रहा था, जबकि इस छत्ते की वजह से अस्पताल में रोजाना कई मरीज और उनके परिजनों को यह मक्खियां काटती थी, तब ये अमला नहीं जागा था। दरअसल, यह वीडियो विक्टोरिया अस्पताल का है, जहां वीआईपी आने के पहले मधुमक्खियों के खतरे को देखकर रातों रात उनके छत्ते को हटा दिया गया। यह छत्ता पेड़ की उंची शाखा पर था। गौरतलब है कि शहर में कई मल्टीस्टोरी इमारतों के उपरी हिस्से में आग लग चुकी है लेकिन उस जगह पर इस लैंडर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो इस कार्य के लिए जर्मनी से बुलवाया गया था। इस मामले में नगर निगम के दमकल विभाग चुप्पी साध रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak