khabar abhi tak

एमपी : जबलपुर के सिहोरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार मामा-भांजे सहित तीन की मौके पर ही मौत

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में ग्राम मनसकरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ही बाइक पर सवार मामा-भांजे सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. 

यह हादसा तब हुआ जब हाईवे पर तेज़ रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही बाइक ट्रक से टकरा गई. जिसमें मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जहा घायल हुए भांजे और एक अन्य युवक ने मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक कटनी जिले के मुड़वारा निवासी सत्यम पटेल उर्म 22 साल,अपने दोस्त शालू उर्फ सचिन पटेल 20 साल और 13 वर्षीय भांजे सनी पटेल के साथ बाइक से हरदुआ कला स्थित बहन के घर जा रहे थे. जब वे मनसकरा चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण पीछे चल रही सत्यम की बाइक नियंत्रण नहीं रख सकी और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्यम को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के समय बाइक पर पीछे बैठे शालू और सनी पटेल भी उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. इस हृदय विदारक घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak