khabar abhi tak

आत्मदाह की चेतावनी : किसानों को नहीं हुआ धान का भुगतान, देखें वीडियो


कटंगी में 82 वेयरहाउस में धान देने के बाद नहीं मिला पांच माह से पैसा

जबलपुर। कटंगी के कृषकों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वेयर हाउसों को दी गई धान के भुगतान पर दो टूक कहा है कि यदि समय रहते उनके धान का भुगतान नहीं हुआ तो कृषक आत्मदाह के लिए मजबूर हो जाएंगे। कृषकों के दल ने यह भी बताया कि उन्होंने पांच माह पहले शासन के नियमानुसार धान वेयर हाउसों में पहुंचाई थी, लेकिन उ’न्हें भुगतान के लिए लटकाया जा रहा है। हमेशा कुछ न कुछ बहाना कर दिया जाता है। इससे किसानों की हालत दयनीय हो गई है। परिवार में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कृषकों की यह भी दलील है कि यह हमेशा का हो गया है, जब वेयर हाउसों में फसल पहुंचा दी जाती है, जिसके बाद उन्हें भुगतान के लिए भटकना पड़ता है। इस मामले में कलेक्टर ने कृषकों को भुगतान करवाने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak