khabar abhi tak

कोरोना रिटर्न, हैल्थ विभाग अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर बजी खतरे की घंटी, इंदौर को देखते हुए मास्क लगाने और भीड़ से बचने की सलाह

जबलपुर। कोरोना के मंडराते खतरे को देखते हुए मध्यप्रदेश में हैल्थ विभाग अलर्ट हो गया है। हाल ही में इंदौर में मिले कोरोना के मरीजों से प्रदेश के अन्य जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। जबलपुर में कोरोना से बचाव और इलाज की सारी तैयारी कर ली गई है। सीएमएचओ की दलील है कि वार्ड तैयार कर लिए गए हैं। ऑक्सीजन यूनिट की जांच हो चुकी है। फिलहाल, विषम स्थिति से निपटने के लिए यूनिट तैयार है। कोरोना की वापसी ने एक बार फिर प्रदेश को संकट में डाल दिया है। हाल ही में इंदौर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। इं

महाराष्ट्र में 100 कोरोना पॉजिटिव का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि देश भर में कोरोना का नया वेरिएंट जेएन वन फैला है, जिसकी वजह से कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु और अब मध्य प्रदेश में भी कोरोना की वापसी हो गई है। दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में ही कोविड के 100 केस सामने आ गए है और गुजरात में 15 नए मरीज मिले हैं। हालांकि, खबर अभी तक  इन दावों और मीडिया रिपोर्ट्स की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

इंदौर के मरीजों को खांसी-बुखार के लक्षण

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजों ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्टिंग कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों में खांसी और बुखार के लक्षण मिले थे। संक्रमण की पुष्टि के लिए सरकारी लैब में दोबारा जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भोपाल भेज दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में भी कोरोना की दस्तक

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी कोरोना का मामला सामने आया है। लक्ष्मीनगर में पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है, उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

रविवार को संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि लोगों को ज्यादा भीड़ वाली जगहों से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी है। इलाज के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। वार्ड भी तैयार हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak