khabar abhi tak

खंडवा : 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, विवाह में शामिल हुए रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

खंडवा। पिपलोद थाना क्षेत्र में 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदगी की शिकार मासूम के करीबी रिश्तेदार ने यह घिनौना कृत्य किया है। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे थे, जहां देखा कि बच्ची खून से लथपथ हो गई थी। वह दर्द से कराह रही थी। आरोपी रिश्तेदार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह मामला खंडवा के पिपलोद में 22 मई का है। 5 साल की मासूम के परिवार में शादी थी। घर के सभी लोग शादी में व्यस्त थे। घर रिश्तेदारों और परिवार के लोगों से भरा हुआ था। शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। लोग शादी की रस्मे देख रहे थे। वहीं, पास के कमरे में बच्ची सो रही थी। 

बेटी की चीखों पर दौड़े माता-पिता

सुबह 4 बजे बच्ची की अचानक से चीखने की आवाज आई। माता-पिता को लगा कि बेटी सोते समय डर के जग गई है। वे उसे देखने के लिए कमरे में गए, उन्होंने देखा कि कोई पीछे के दरवाजे से भाग गया है। बच्ची जोर-जोर से रोये जा रही है। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ है। उसकी हालत अस्त व्यस्त थी। 

आरोपी को हिरासत में 

परिजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस शादी वाले घर में पहुंची और मासूम के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बच्ची को परिजन के साथ अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर के मेडिकल परीक्षण से कंफर्म हो गया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak