khabar abhi tak

हथियारों के साथ पकड़े गए बदमाश बाबू-प्रिंस


अधारताल-गोरखपुर में क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर। अधारताल और गोरखपुर में हथियारों के साथ शातिर बाबू और प्रिंस को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद कर लिए हैैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर पुराने मामले लंबित हैं।

अधारताल पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की सूचना पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, कंचनपुर में अजय विश्वकर्मा उर्फ बाबू को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो तलवार, चाकू बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिस पर थाना अधारताल में हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, आयुध अधिनियम सहित पूर्व से कुल 4 अपराध पंजीबद्ध हैं।

इसी तरह गोरखपुर रामपुर छापर में पुलिस ने घेराबंदी करके प्रिंस यादव को पकड़ा। मौके पर आरोपी ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी नहीं तोड़ सका। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक चाइनीज चाकू जब्त किया। पुलिस का कहना है कि प्रिंस के खिलापफ थाना गोरखपुर में हत्या का प्रयास, अवैध वसूली सहित कई मामले लंबित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak