khabar abhi tak

पन्ना टाइगर रिजर्व में दो तेंदुए एवं एक भालू की मौत पर पार्क प्रबंधन दे जवाब : वीडी सिंह

जंगली जानवरों की मौतों पर भाजपा अध्यक्ष ने मांगी जांच रिपोर्ट

पन्ना। टाइगर रिजर्व में पिछले एक महीने के अंतराल में वन्य प्राणियों की हो रही मौतों पर संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्क प्रबंधन को जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि गत दिनों दो तेंदुए एवं एक भालू की रहस्यमई मौत हो गई थी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने प्रेस रिलीज में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने गत दिनों हो रही वन्य प्राणियों की मौतों पर संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बीडी ने जंगली जानवरों की हो रही असमय रहस्यमय मौतों को गंभीरता से लेते हुए पार्क प्रबंधन को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

पन्ना में तीन वन्य प्राणियों की रहस्यमयी मौत

पन्ना टाइगर रिजर्व में पिछले एक माह के दौरान जिन्ना बीट में मादा तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। इसी तरह बक्चूर बीट में मादा भालू की मौत हो गई थी। वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा दोनों जंगली जानवरों का पोस्टमार्टम कर आंतरिक अंगों के सैंपलों को शोध के लिए लैब भेजा गया था। पन्ना टाइगर रिजर्व ने प्रथम दृष्ट्या मौतों की वजह बीमारी बताया था। हिनौता बीट की दक्षिण में कक्ष क्रमांक 585 में एक और नर तेंदुए की रहस्यमई मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में केस दर्ज कर इसकी जांच की गई एवं सतना से डॉग स्क्वायड दल को बुलाया गया एवं क्षेत्र में सर्चिंग की गई जहां कोई भी सबूत नहीं मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak