khabar abhi tak

जबलपुर से रायपुर व्हाया नैनपुर-गोंदिया ट्रेन को मिली मंजूरी, रीवा-पुणे ट्रेन भी अगले माह से चलेगी, टाइम टेबिल भी शीघ्र जारी होगा

 

जबलपुर. जबलपुर से डायरेक्ट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीच सीधी ट्रेन संचालन को रेलवे ने अपनी मंजूरी दे दी है. साथ ही ररीवा-पुणे ट्रेन को को मंजूरी मिल गई है. यह ट्रेनें अगले माह जून से चलना शुरू भी हो जायेगी. रेलवे अगले दो-तीन दिनों में इसका टाइम टेबल भी जारी कर देगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार 29 मई को को मध्य प्रदेश को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिलने की जानकारी मीडिया को दी है। इसके साथ ही बुधवार को सीसीईए की बैठक में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को मिली भारतीय रेल में दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी पर भी उन्होंने जानकारी दी।

मिली तीन नई ट्रेनें

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेनों को सौगात मिली है। तीनों नई ट्रेनें जून के महीने में शुरु होंगी। जो तीन नई ट्रेनें चलाई जाएंगी उनमें पहली रीवा-जबलपुर-पुणे, दूसरी जबलपुर-बालाघाट-रायपुर और तीसरी ग्वालियर-भोपाल-बेंगलुरू हैं। इन तीनों ट्रेनों का टाइम टेबिल तैयार कर लिया गया है जो कि दो से तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा।

 लंबे समय से उठ रही थी मांग

उल्लेखनीय है कि जबलपुर से रायपुर के लिए शॉर्टेज रूट व्हाया नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया नई ट्रेन चलाने की मांग पिछले कई सालों से की जाती रही है। फिलहाल जो ट्रेन रायपुर के लिए चल रही है, उनमें एकमात्र अमरकंटक एक्सप्रेस है, जो बिलासपुर से दुर्ग के बीच चलती है. यह ट्रेन हमेशा फुल चलती है. जिसमें कन्फर्म सीट मिलना काफी मुश्किल रहता था. यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर से डायरेक्ट रायपुर ट्रेन की मांग आखिरकार पूरी कर दी है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak