khabar abhi tak

पर्यावरण को बचाने की ली शपथ

 जबलपुर रेल मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 

जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान  22 मई से 05 जून तक चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत  जबलपुर मंडल के यांत्रिक विभाग द्वारा जबलपुर, कटनी, सतना एवं रीवा स्टेशनों पर मीटिंग्स आयोजित की गयी।  कैरेज एवं बैगन डिपोस द्वारा पोस्टरस और पंपलेट्स के  माध्यम से यात्रियों व कर्मचारियों  के बीच जाकर  पर्यावरण में एकल  उपयोग प्लास्टिक  से हो रहें दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया।  दैनिक जीवन में एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यस्थल पर अपने स्वयं के उपयोग के लिए पुन: प्रयोज्य या स्टील से बनी सामग्री  की बोतल और लंच बॉक्स लाने हेतु प्रेरित किया गया। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ली गई । उपरोक्त कार्य प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर एम विजय कुमार एवं मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर कमल कुमार तलरेजा के उचित मार्गदर्शन में संपन्न किया जा रहा हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak