khabar abhi tak

भेड़ाघाट में राशन दुकान की खिड़की तोड़कर गेहूं-चांवल चोरी, देखें वीडियो

आरोपी गिरफ्तार, गेहूं-चांवल जब्त

जबलपुर। भेड़ाघाट के इमलिया बेलखेड़ा गांव की राशन दुकान की खिड़की तोड़कर गेहूं और चांवल की बोरियां चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन की तो पाया कि चार लोगों ने मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी का माल जब्त किया।

भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने बताया कि राशन दुकान में गेहूं-चांवल करने के आरोप में मजीठा गांव के रहने वाले दीपक ठाकुर, मनीष ठाकुर उर्फ अब्बू, रतन यादव उर्फ गन्नू, गोविंद गौंड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 बोरा गेहूं और 4 बोरी चांवल जब्त कर लिया है। वारदात के बारे में टीआई ने बताया कि इमलिया की राशन दुकान में 7 अप्रेल को राशन आया था। 15 अप्रेल को जब दुकान खुली तो दुकान का राशन गायब था। पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। चोरी का अंदेशा होने पर दुकान के सेल्समेन सौरभ बिलथरे ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

इस प्रकरण में पुलिस छानबीन में मुखबिर से सूचना मिली कि मजीठा गांव में रहने वाले दीपक ठाकुर के घर पर राशन दुकान की खाली बोरियां रखी हुई हैं। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह सामने आया कि उसने अपने साथी मनीष ठाकुर उर्फ अब्बू, रतन यादव उर्फ गन्नू, गोविंद गौंड़ के साथ मिलकर चोरी किया था और उसे आपस में बांट लिया था। कुछ राशन फेरीवालों को बेच दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak