khabar abhi tak

रेलवे : समर कैंप में तराशी बच्चों की कला


मोबाइल की लत से बचाकर विभिन्न कलाओं में किया निपुण 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल ने रेल सौरभ क्लब में कर्मचारी, अधिकारियों के बच्चों का हुनर तराशा। बच्चों को विभिन्न कलाओं में निपुण किया। एक माह के कैंप के जरिए बच्चों को मोबाइल से दूर रखा। शनिवार को कैंप का समापन किया गया है।  समर कैंप में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर विभिन्न कलाओं जैसे  ताइक्वांडो, पेंटिंग, नृत्य  को सीख कर इस बात को साबित किया की इसके साथ ही अपने समय का सदुपयोग किया। कैंप में बच्चों ने खेल की विभिन्न कलाओं के साथ ही आपस में मित्रता और क्रिएटिविटी को सीखा। कैंप में रेनू गौतम एवं पूनम खत्री तलरेजा का विशेष सहयोग रहा। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak