khabar abhi tak

लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, पिता की मौत

जनरेटर चालू करने दौड़े थे पिता आया अटैक, पुलिस कर रही जांच

भोपाल। तीन मिनट बिजली बंद होने के दौरान लिफ्ट में फंसे आठ वर्षीय बालक के पिता को बच्चे का ऐसा सदमा लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा है भोपाल के निरूपम रॉयल विला कॉलोनी का। अचानक हुए इस हादसे से कॉलोनीवासी स्तब्ध रह गए हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजली गुल होने से निरुपम रॉयल विला कॉलोनी के फ्लैट नंबर 307 में रहने वाले ऋषिराज भटनागर का 8 साल का बच्चा बिजली बंद होने के कारण लिफ्ट में फंस गया था। इस बात का पता चलते ही ऋषिराज उठे और आनन.फानन में तुरंत जनरेटर चालू कराने गार्ड रूम की तरफ भागे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। जानकार कहते हैं कि उनका बेटा 3 मिनट बाद ही निकल आया था लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी। कॉलोनीवासी उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak