khabar abhi tak

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने रखा इनाम

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर अपराध के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। इन फरार आरोपियों में से प्रत्येक को गिरफ्तार करने, गिरफ्तारी में सहायता करने अथवा गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पुलिस द्वारा 25,000 का इनाम दिया जाएगा। 

- कटंगी थाने के अंतर्गत दर्ज मामलों में रामकिशोर बेगा, संदीप देशमुख, अमन छाबड़ा, सुरेन्द्र उर्फ ​​शेष नारायण पटेल, आशीष गौतम और सुनील प्रजापति जैसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। 

- मझगवां थाने के अपराध में आरोपी सुनील प्रजापति, धर्मेन्द्र सिंह चंद्रोल, सौरभ शुक्ला, अमन छाबड़ा, रूपेश काबरा, अनूप गायल, मनीष घनघोरिया, रामसुधारे पटेल, सचिन पटेल, भुवनेश्वर प्रसाद तिवारी और नीतज कुमार की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। 

- विजय नगर थाने के अपराध फरार आरोपी मोहम्मद फैज, अभिषेक चक्रवर्ती, पंकज अहिरवार, अब्बू चौथरी उर्फ ​​अलाय और सुदबू की गिरफ्तारी के लिए 25,000 का इनाम रखा है। 

- गोसलपुर थाने के अपराध में फरार आरोपी सुनील कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह चंद्रौल, सौरभ शुक्ला, प्रतीक सक्सेना, आयुष खंडेलवाल, अमोन छाबड़ा, रूपेश काबरा, अनिल अवतानी और आशुतोष पटेल की गिरफ्तारी के लिए 45,000 का इनाम घोषित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak