khabar abhi tak

एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी शेयर मार्केट से बैन, सेबी ने लगाया 5-5 लाख का जुर्माना

 

साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में हेराफेरी से 91 लाख कमाए थे

मुंबई. सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी को 1 साल के लिए शेयर मार्केट से बैन कर दिया है। यह कार्रवाई साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में पंप एंड डंप स्कीम के तहत हेराफेरी के मामले में हुई है। सेबी ने 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इन दोनों के अलावा इस मामले में 57 अन्य लोगों पर भी 1 से 5 साल तक का बैन लगा है।

पंप एंड डंप स्कीम एक तरह की शेयर बाजार धोखाधड़ी है। इसमें कुछ लोग मिलकर किसी कंपनी के शेयर की कीमत को गलत तरीके से बढ़ाते हैं, जैसे भ्रामक खबरें फैलाकर या झूठी सलाह देकर। जब कीमत ऊंची हो जाती है, तो वो अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं। इससे आम निवेशकों को भारी नुकसान होता है, क्योंकि कीमत बाद में गिर जाती है।

स्कैम में शामिल लोगों पर यह एक्शन 

अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई इकबाल वारसी को 1 साल के लिए मार्केट से बैन किया। 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। ॉसात मास्टरमाइंड को 5 साल के लिए बैन किया गया है। स्कीम में शामिल लोगों पर 5 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगा है। सभी 59 लोगों को 58.01 करोड़ रुपए का अवैध मुनाफा लौटाने का आदेश दिया है। जांच खत्म होने की तारीख से लेकर पैसे लौटाने तक 12 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा।

अरशद वारसी ने फ्रॉड से 41.70 लाख रुपए कमाए

अरशद वारसी ने इस स्कीम से 41.70 लाख रुपए का मुनाफा कमाया, जबकि उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी ने 50.35 लाख रुपए का फायदा लिया। सेबी ने वॉट्सएप चैट्स के सबूत पेश किए, जिसमें यूट्यूब चैनल चलाने वाले मनीष मिश्रा और अरशद वारसी के बीच बातचीत सामने आई। इन चैट्स में मनीष ने अरशद, मारिया और इकबाल के बैंक खातों में 25-25 लाख रुपए ट्रांसफर करने की बात कही थी। मनीष ही इस स्कीम का मास्टरमाइंड था। 13 जुलाई 2022 को अरशद वारसी ने इस स्कीम से जुड़े जतिन शाह से 1.87 लाख शेयर खरीदे। उसी दिन मारिया ने 2.65 लाख शेयर खरीदे। बाद में इन्हें बेचकर मुनाफा कमाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak