मदनमहल के फ्लाईओवर लैंडर पर टकराते बचे वाहन
जबलपुर। चुस्त-तत्पर रहने वाली पुलिस की कार्यशैली पर एक ऐसा वीडियो सवाल पैदा कर रहा है, जिससे बड़ा हादसा होते चल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में जुगाड़ करके 25 फीट लंबे पाइप भरकर ढोए जा रहे थे। वीडियो में कार के नंबर स्पष्ट नहीं थे। सिर्फ सीए 8622 ही नजर आ रहा है। लोहे के पाइप लोड करके कार फर्राटा भर रही है। महानद्दा से मेडिकल की ओर जाने वाले फ्लाईओवर लैंडर से उतरते समय यह कार अन्य वाहनों से टकराते बची। उधर, शारदा मंदिर चौक के मुहाने पर अन्य कार चालक इससे खुद को बचाते भी नजर आए। यह कार पूरा लैंडर पार करके आगे निकल गई लेकिन ऐसे खतरनाक स्थिति पर रोकने के लिए इस दौरान कोई भी पुलिस कर्मी नहीं था और न ही सतत होने वाली निगरानी दिखाई दी जा रही थी, जिसका पुलिस दावा करती रहती है। इस वीडियो की खबर अभी तक पुष्टि नहीं करती है।